फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो महीने बाद घुड़सवारी शुरू, सौ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

Thu, 10 Oct 2024 02:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल की टिफिन टॉप की पहाड़ी पर छह अगस्त को हुए भूस्खलन में डोरोथी सीट ढह गई थी। एहतियातन प्रशासन की ओर से बारापत्थर क्षेत्र में घोड़ा संचालन बंद कर दिया गया था। प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग की अनुमति पर घोड़ा संचालन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
दो महीने बाद घुड़सवारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल की टिफिन टॉप की पहाड़ी पर छह अगस्त को हुए भूस्खलन में डोरोथी सीट ढह गई थी। एहतियातन प्रशासन की ओर से बारापत्थर क्षेत्र में घोड़ा संचालन बंद कर दिया गया था। घोड़ा संचालन बंद होने से 90 से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए थे।
विज्ञापन


प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग की अनुमति पर दो महीने बाद बुधवार को घोड़ा संचालन शुरू कर दिया है। पहले ही दिन घुड़सवारी के लिए यहां 100 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बोरा ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के निरीक्षण के बाद घोड़ा संचालकों को बारापत्थर से लैंडएंड तक घोड़ा संचालन करने की अनुमति दी गई है। इधर, घोड़ा चालक समिति के अध्यक्ष मो. उमर ने बताया कि घोड़ा संचालन की अनुमति मिलने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें