गौलापार (नैनीताल)। जीजीआईसी चोरगालिया में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिका रेखा आर्या ने छात्राओं को दुर्घटना के वक्त मदद के संबंध में जानकारी दी। छात्राओं के बीच भाषण, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में कामिनी बिष्ट, दीपा बुराठी एवं दुर्गा ने प्रथम स्थान पाया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान शोभा पंत, बीना नगारी आदि मौजूद रहीं।