फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर न होने का हवाला देकर प्रसव पीड़िता को भेजा घर

Wed, 13 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर (ब्यूरो)। यहां भी संवेदनहीनता और लापरवाही का मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने सोमवार तड़के अस्पताल पहुंची गर्भवती को महिला डॉक्टर न होने का हवाला देकर घर जाने की सलाह दे डाली। नर्स की सलाह पर आशा वर्कर चंपा देवी पूछड़ी गांव निवासी इस प्रसव पीड़िता ममता को घर ले आई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 9 बजे जब उसे फिर प्रसव पीड़ा हुई तो उसका पति बालम नेगी उसे अस्पताल लाया, जहां उसने इमरजेंसी कक्ष के बाहर ही महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। आनन-फानन में ममता को अस्पताल कर्मी डिलीवरी रूम में ले गए, जहां उसे भर्ती किया गया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें