शैलनट में युवा रंगकर्मी शंभू दत्त साहिल के आवास पर कुमाऊंनी लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों के साथ होली मिलन का आयोजन किया गया। इसी प्रकार एसएसपी आवास पर भी गीत संगीत के साथ होली मिलन कार्यक्रम हुआ। शैलनट में लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा ने कुमाऊंनी होली सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन गाकर शुरुआत की। इसके बाद शंभूदत्त के पिता ईश्वरी दत्त सुनौरी ने कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा होली गाई। संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी होली गीत गाया।
इधर एसएसपी आवास पर हुए होली मिलन कार्यक्रम में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, बच्चन सिंह राणा के साथ पत्रकारों ने होली का आनंद लिया। लिटिल फ्लावर स्कूल की संचालिका शांति जीना ने शहर के संभ्रांत लोगों के साथ मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में होली मनाई। यहां मौजूद व्यवसायी नेता जसविंदर सिंह भसीन, हेमा कबडवाल, कौस्तुभानंद जोशी, शिक्षिका नमिता ने कुष्ठ रोगियों को फल बांटे। कॉटली समिति की बैठकी होली की धूम शेखर कांडपाल के कठघरिया स्थित आवास पर हुई।
मंगलवार को जज फार्म नंदाबल्लभ कांडपाल प्रेमा कांडपाल के आवास पर होली का कार्यक्रम हुआ। होल्यार नंदा बल्लभ, जगदीश चंद्र कांडपाल, पूरन कांडपाल, प्रेमचंद्र केवलानंद, शेखर कांडपाल और कमल कांडपाल मौजूद रहे। लायनेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के दौरान अंजू कांडपाल क्वीन बनीं। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष प्रीती जायसवाल, सचिव उषा कुमार, मोनिका मित्तल, सुचित्रा जायसवाल, गीता, समिता मित्रा, रीता, कुसुम दिगारी, छाया सक्सेना, हेमा नेगी, प्रीती जैन, सरिता अग्रवाल, राधा अग्रवाल आदि महिलाएं थीं।
वैश्य महासभा के सदस्यों ने रंगारंग होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष हरीश शरन और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने सभी सदस्यों के साथ होली खेली। श्रीकांत खंडेलवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, विंदेश गुप्ता, रुपेंद्र नागर ने होली गायन किया। अमर उजाला परिवार की ओर से तल्ली हल्द्वानी और वसुंधरा कालोनी के होल्यारों ने होली मनाया। तल्ली हल्द्वानी स्थित मनोज जोशी के निवास पर खड़ी होली का गायन किया गया।