फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेले पशुपति नाथ......

Sun, 01 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाषाण देवी मंदिर सभागार में शनिवार को महिलाओं की बैठकी होली हुई। इसमें होल्यिारों ने ‘होली खेले पशुपति नाथ मंदिर में...’ समेत कई होली गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने ‘सिद्धि को दाता विध्न विनाशन....’, ‘होली शिव खेलें जाके जट विराजे गंग....’, ‘आओ गिरराज खेले होली....’, ‘नंदा मैया खोल दे किवाड़ा होली आई तेरे द्वारा....’, ‘तू मत जा गोरी पनिया भरन को प्रेम जाल बिछायू है...’, ‘कान्हा भर पिचकारी मार गयो रे नैनन में...’ आदि होली गीत प्रस्तुत किए।

मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में हुई होली में मंजू रौतेला, भगवती सुयाल, निर्मला भट्ट, विनीता भट्ट, कविता भट्ट, सुधा साह, दीपा जोशी, बंसती थापा, दुर्गा भट्ट, चंपा मेहरा, चंचला बिष्ट ने भाग लिया। प्रताप रौतेला, सुनील त्रिपाठी, अर्जुन, अभय, पंकज और धीरज भट्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर श्रीराम सेवक सभा के 19वें फागोत्सव के तहत सभा प्रांगण में रंगधारण व चीर बंधन कार्यक्रम आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर गंगा प्रसाद साह, राजेन्द्र लाल साह, किशन नेगी, जगदीश चंद्र बवाड़ी, भीम सिंह कार्की, विमल चौधरी, अनूप शाही,गोधन सिंह, देवेंद्र लाल साह, हरीश राणा, गणेश कांडपाल आदि मौजूद थे। मां वैष्णव देवी मंदिर समिति तल्लीताल के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 1 मार्च को 2 बजे मंदिर प्रांगण में होली महोत्सव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें