फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएजी दिल्ली ने जालंधर को हरा फाइनल में किया प्रवेश

Sat, 24 Jun 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को सीएजी दिल्ली ने कॉर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार शाम साढ़े चार बजे से सीएजी दिल्ली और एचसी शाहबाद के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ एवं जिमखाना क्लब की ओर से डीएसए मैदान में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीएजी दिल्ली और कॉर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर की टीमें आमने-सामने थी। दिल्ली के गोविंद रावत ने मध्यांतर से पूर्व 25वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल दर्ज कर 1-0 से बढ़त बढ़ाई। दिल्ली से नितिन ने 48वें और इमरान खान ने 54वें मिनट में एक और गोल मुकाबला एकतरफा कर दिया। जालंधर की टीम आखिरी मिनट तक एक भी गोल नहीं कर सकी और दिल्ली 3-0 से मैच जीतकर शान से फाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता के डायरेक्टर महेश कुमार, रेफरी प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, रेफरी गोविंद रावत, मोहित रावत, अमित शर्मा, अश्विनी कुमार, महेश्वर नेगी रहे। जबकि तकनीकी समिति में संदीप पाठक, रोहित कुमार, हार्दिक भोंसले, श्रीयश चरनकर रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें