फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में संभल ने जीता वॉलीबाल मैच

Thu, 25 Feb 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एचआरसी संभल ने दिल्ली को 3-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। क्लब द्वारा विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार की नकद धनराशि भेंट की गई। इस दौरान तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता में देश भर की दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग कर मैच को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


यहां हल्दूचौड में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता में आल इंडिया की 6  टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एचआरसी संभल, खन्ना क्लब पंजाब, दिल्ली, सीआईएसएफ रांची, मुंबई, हरियाणा के अलावा पहले दिन स्थानीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस दौरान हुए मुकबले में दिल्ली ने सी आईएसएफ को 2-1, दिल्ली ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2, एचआरसी संभल ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2, सीआईएसएफ ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


एचआरसी संभल एवं दिल्ली क्लब के बीच कांटे के फाइनल मुकाबले के तीन सैटों में एचआरसी संभल ने दिल्ली क्लब को 3-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। विजेता टीम को प्रदेश के श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने ट्राफी व 51 हजार रुपये की नगद धनराशि इनाम स्वरूप दी।

 उपविजेता टीम को भी ट्राफी के अलावा 31 हजार की नगद धनराशि दी गई। इस दौरान उमेश शर्मा, वालीबाल क्लब के अध्यक्ष हेमवती नंदन दुर्गापाल, सचिव भुवन भट्ट, ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, कैलाश बमेठा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें