अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एचआरसी संभल ने दिल्ली को 3-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। क्लब द्वारा विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार की नकद धनराशि भेंट की गई। इस दौरान तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता में देश भर की दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग कर मैच को रोमांचित कर दिया।
यहां हल्दूचौड में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता में आल इंडिया की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एचआरसी संभल, खन्ना क्लब पंजाब, दिल्ली, सीआईएसएफ रांची, मुंबई, हरियाणा के अलावा पहले दिन स्थानीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान हुए मुकबले में दिल्ली ने सी आईएसएफ को 2-1, दिल्ली ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2, एचआरसी संभल ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2, सीआईएसएफ ने खन्ना क्लब पंजाब को 3-2 से पराजित किया।
एचआरसी संभल एवं दिल्ली क्लब के बीच कांटे के फाइनल मुकाबले के तीन सैटों में एचआरसी संभल ने दिल्ली क्लब को 3-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। विजेता टीम को प्रदेश के श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने ट्राफी व 51 हजार रुपये की नगद धनराशि इनाम स्वरूप दी।
उपविजेता टीम को भी ट्राफी के अलावा 31 हजार की नगद धनराशि दी गई। इस दौरान उमेश शर्मा, वालीबाल क्लब के अध्यक्ष हेमवती नंदन दुर्गापाल, सचिव भुवन भट्ट, ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का, कैलाश बमेठा आदि थे।