फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट मधु उतरैणी कौतिक......

विज्ञापन
हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित हरेला मेले में नृत्य प्रस्तुत करता छात्र।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित हरेला मेले में बच्चों की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार को दिन में बच्चों की कई प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें फैंसी ड्रेस जूनियर वर्ग में लावण्या और सीनियर में मास्टर हार्दिक पहले स्थान पर रहे। चम्मच दौड़ में जूनियर में मृदुल, बालिका में सद्भावना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बच्चों की चम्मच दौड़ में निशांत जंगपांगी दूसरे, सुनील थापा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में अंजलि बिष्ट दूसरे, प्राची बेलवाल और दर्शिका पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। बालक सीनियर वर्ग में आयुष आर्य पहल, लव सिंह राणा दूसरे और मयंक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग में श्रद्धा देवल पहले, श्यामा पाठक दूसरे और रिया सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में ज्योति देवल पहले, मीनाक्षी सिंह दूसरे और रुचि तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस सीनियर वर्ग में कनिका तिवारी दूसरे, श्यामा पाठक तीसरे स्थान पर रहीं।
शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमाऊंनी लोकगायक महिपाल मेहता और खटीमा से पहुंचे युवा गायक हरेंद्र कठैत के गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं एमबीपीजी कॉलेज के एनसीसी के बच्चों ने ग्रुप लीडर नेहा पांडे के नेतृत्व में पुराने, नए कुमाऊंनी गानों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने हिट मधु उतरैणी कौतिक, लाली हो लाली हो सिया गाकर शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देर शाम विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल ने भी शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, स्मित तिवारी, ललित बिष्ट, तरुण नेगी, चंद्र शेखर परगाई, भुवन जोशी, एनबी गुणवंत, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र तोलिया, लीलाधर पांडे, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, त्रिलोक बनौली, शंभू दत्त साहिल, राज राणा, पंकज शर्मा, नीरज जोशी, लोकेश जोशी समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संचालन प्रदीप उपाध्याय और शंभू साहिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें