फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी, भौतिक के सवालों का नहीं दे सके जवाब

Sat, 12 Nov 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट एवं गुरु तेग बहादुर स्कूल के रिसीवर ने शुक्रवार को स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें विद्यार्थियों से भौतिक, रसायन विज्ञान, सांख्यिकी से लेकर हिंदी से जुड़े सवाल करने के साथ बोर्ड पर लिखने को कहा गया। उसमें अधिकतर विद्यार्थी सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा कहते हैं कि हिंदी के बच्चों से उज्ज्वल लिखने को कहा गया, तो वह यह शब्द नहीं लिख सके। इसके बाद भौतिक से जुड़े विद्यार्थियों से ‘परावर्तन का नियम’ के बारे में पूछा गया तो अधिकतर विद्यार्थी जवाब नहीं दे सके।

इसी तरह रसायन विज्ञान में एक ऑक्सीडेशन का उदाहरण बताने को कहा गया तो वह जवाब नहीं दे सके थे। इसी तरह विद्यार्थियों से सांख्यिकी से जुड़े सवाल किए गए, उसका भी जवाब नहीं मिला। दो टीचर भी स्कूल में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन


टीचर और विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि व्यवहारिक ज्ञान की की तरफ ज्यादा ध्यान दें। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। ब्यूरो

रैन बसेरा का निर्माण सवालों में

नगर निगम द्वारा राजपुरा में रैन बसेरा का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन रैन बसेरा का मुख्य नगर अधिकारी ने निरीक्षण किया, उनके अनुसार प्रथमदृष्टया निर्माण सामग्री उपर्युक्त नहीं प्रतीत हुई है। इसके अलावा काम भी सुस्त गति से हो रहा है।

राजपुरा आदि जगहों पर नगर निगम द्वारा रैन बसेरा का निर्माण किया जा रहा है, जिससे खासकर सर्दी के वक्त लोगों को आश्रय मिल सके। पर इसका निर्माण कार्य सवालों में आ गया है। मुख्य नगर अधिकारी केेके मिश्रा ने बताया कि औचक जांच की गई है।

रैन बसेरा में जो ईंट विशेष तौर लगाई जा रहर है, उसकी गुणवत्ता सही नहीं लगी है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निर्माण कार्य की गति भी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें