फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दौड़ में हिम्मत और रंजना ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में मंगलवार को राज्यस्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़ में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत ने ध्वजारोहण के साथ किया। छात्रा तानिया पंत ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलों में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। छात्रों ने स्वागत गीत और जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं।
इसके बाद सब जूनियर वर्ग की बालक-बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में टिहरी के हिम्मत रावत को पहला, पिथौरागढ़ के आयुष कुमार को दूसरा और रुद्रप्रयाग के हिमांशु को तीसरा स्थान मिला। बालिकाओं में उत्तरकाशी की रंजना ने पहला, हरिद्वार की विधि पाल ने दूसरा तथा चंपावत की अमीषा चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में मदन बर्थवाल, बंशीधर कांडपाल, हरीश उपाध्याय, भास्कर, ममता गुप्ता, मंजू कांडपाल, लक्ष्मी काला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

संचालन नवीन पांडेय और हेमंत बिष्ट ने किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल रौतेला, अपर निदेशक शिक्षा आरएल आर्य, उपनिदेशक लीलाधर व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद, जिला शिक्षा अधिकारीहरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका, निवर्तमान पार्षद प्रमोद तोलिया, मनोज तिवारी, डिगर सिंह पडियार, मनीष पंवार, सुरेश सुयाल, राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें