कार्बेट सिटी यूथ बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय समर चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमांशु केड़ियाल और हिमांशु बिष्ट की जोड़ी ने खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने सचिन भारद्वाज और विशाल अंजान की जोड़ी को 21-12, 21-07 से हराया।
एमपी इंटर कालेज ऑडिटोरियम में खेले गए टूर्नामेंट से पहले सेमीफाइनल मैच में हिमांशु बिष्ट और हिमांशु केडियाल ने नवनीत कुमार और यासीन की जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराया।
वहीं सचिन भारद्वाज और विशाल अंजान की जोड़ी ने सक्षम अधिकारी और राहुल भंडारी की जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मैचों के निर्णायक तुषार बिष्ट रहे, जबकि उदघोषक की भूमिका राजेंद्र अधिकारी और गिरीश मठपाल ने निभाई। मुख्य अतिथि केएस बिष्ट व धीरेंद्र गुसांई ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा पुरस्कार वितरण समारोह में क्लब की तरफ से शशांक खत्री, सक्षम अधिकारी और गोलू को सम्मानित किया।
इस मौके पर रामनगर बैडमिंटन क्लब अध्यक्ष गणेश रावत, विनोद पडलिया, देवेंद्र बिष्ट, गिरीश मठपाल, दिलवर रावत, आनंद बिष्ट, प्रकाश शर्मा, धन सिंह खत्री, सुरेंद्र चौहान, मनमोहन रावत, नवीन जोशी, डीपी असवाल आदि मौजूद थे।