फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक चुराकर हसन को बेचते थे हिमांशु और कांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल से पिछले सप्ताह बाइक चोरी करने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों और मोटरसाइकिल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। चुराने के बाद बाइक जंगल में छिपाई थीं। एसएसपी पीएन मीणा ने बहुउद्देशीय भवन में बताया कि पिछले सप्ताह बेस अस्पताल से दो और मंगल पड़ाव से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम विवेचना में जुटी थी। पर्दाफाश के लिए एसओजी को भी लगाया गया। सीसीटीवी भी खंगाले गए। तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने मुक्त विश्वविद्यालय के निकट जीतपुर नेगी के जंगल से राजेन्द्र नगर (राजपुरा) निवासी आशीष राम उर्फ कांचा और लछमपुर कुंवरपुर (चोरगलिया) निवासी हिमांशु सम्मल को गिरफ्तार कर लिया। जंगल से ही पुलिस ने चुराई गईं दो बाइकें भी बरामद की। आशीष और हिमांशु मिलकर बाइक चुराते थे और फिर किच्छा में बेचते थे। चोरी गई एक बाइक को इन्होंने किच्छा के वार्ड 15 कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद हसन को चार हजार रुपये में बेची थी। पुलिस ने हसन को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों टीमों को 2500 रुपये का इनाम भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें