फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में ग्लोबल हेल्थ रिसर्च में सहायक प्रोफेसर बनीं हिमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मूलरूप से नैनीताल निवासी डॉ. हिमानी भाकुनी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ जस्टिस इन ग्लोबल हेल्थ रिसर्च एट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ऊत्रेख नीदरलैंड के पद पर नियुक्त हुईं हैं। इस संस्थान को वहां भारतीय एम्स की तरह मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन

हिमानी ने नैनीताल के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद क्राइस्ट कॉलेज बंगलूरू से उन्होंने एलएलबी किया। उन्होंने नीदरलैंड की ग्रोनइनगन यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी यूके से पीएचडी करने के बाद टिलबर्ग यूनिवर्सिटी नीदरलैंड से डुअल डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
हिमानी ने सिर्फ तीस साल की उम्र में उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमानी के पिता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हैं। उनके भाई वरुण प्रताप सिंह भाकुनी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और हाईकोर्ट में वकील हैं। उनके पिता का कहना है कि उनको कभी अपनी बेटी पर पैसे नहीं खर्च करने पड़े और हमेशा ही उसने विदेश में स्कॉलरशिप से ही पढ़ाई की। हिमानी अपने छात्र जीवन से ही टॉपर रही हैं और स्कूल से लेकर पीएचडी तक के सफर में टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। वह वर्तमान में रॉटरडम यूनिवर्सिटी में सीनियर प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें