फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंचीधाम बाईपास के लिए आज से होगा पहाड़ी का कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कैंचीधाम बाईपास के लिए आज से पहाड़ी का कटान शुरू होगा। विभाग ने एक माह पहले ही इसका टेंडर जारी किया था। आचार संहिता के कारण इसका काम ठप था। कैंचीधाम में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए शासन ने भवाली-दूनीखाल और रातीघाट के बीच बाईपास निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। 19 किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए पहले चरण में पहाड़ी कटान का काम होगा। 11 किमी मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब एक माह पहले ही टेंडर जारी किया था। इस बीच पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। आज से पहाड़ी कटान का काम शुरू होगा। अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह ने बताया कि शनिवार से पहाड़ी कटान का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें