गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ढोकाने में लंबे समय से हिंदी, संस्कृत और समाजशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं के पदों के रिक्त होने से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग शिक्षा विभाग और सरकार से करते आ रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाने से अभिभावक नाराज हैं। स्कूल में भूगोल, गणित, जीव विज्ञान और कला के विषय गेस्ट टीचरों के सहारे चल रहे हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष तरुण कांडपाल ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में प्रवक्ताओं के पदों पर तैनाती की मांग की है।