फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम की जकड़न में रहे हाईवे और आंतरिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हाईवे के साथ ही आंतरिक सडकों के जाम की जकड़न में रहने से वाहन चालकों, यात्रियों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राखी के त्योहार को लेकर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही बारिश भी जाम का कारण बनी। एनएच 109, रामपुर रोड, किच्छा रोड, काशीपुर रोड पर शुक्रवार को सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के कारण सड़कों के किनारे पानी जमा होने के साथ कीचड़ फैल गया था। वाहन चालक पक्की सड़क से कच्चे मार्ग पर उतरने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन

सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक वाहन दिखाई दे रहे थे। आवास विकास, श्याम सिनेमा रोड के साथ ही किच्छा बाईपास, काशीपुर बाईपास पर भी कई बार जाम लगा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस और सीपीयू कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि वाहन संचालन सुचारु करने के लिए नगर के मुख्य चौराहों के साथ हाईवे पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें