नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के क्रम में हाईपावर इलेक्शन सुपरवाजरी कमेटी का गठन किया जा चुका है। यह हाईपावर इलेक्शन कमेटी के आदेश के विरुद्ध की जाने वाली अपीलों की सुनवाई कर वाद का निस्तारण करेगी।
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सचिव विजय साह ने बताया कि कमेटी 19 राज्यों में होने जा रहे बार काउंसिल के चुनावों की निगरानी के लिए प्रत्येक प्रदेश में हाईपावर इलेक्शन कमेटी बनाई गई है। उत्तराखंड में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त्त न्यायाधीश राजीव शर्मा चेयरपर्सन होंगे जबकि उत्तराखंड हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी व हिमाचल हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुलदीप सिंह सदस्य होंगे। उनकी ओर से रिटर्निंग ऑफिसर भी नियुक्त किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह इसके चेयरपर्सन और उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी उपाध्याय व राजेंद्र डोभाल इसके सदस्य बनाए गए हैं।
बार काउंसिल सचिव ने बताया कि देश में तीन सदस्यीय 11 हाईपावर इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी भी बनाई गई है। उत्तराखंड की हाईपावर इलेक्शन कमेटी के आदेश के विरुद्ध की जाने वाली अपीलों की सुनवाई के लिए गठित हाईपावर इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी के चेयरपर्सन सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधांशु धुलिया हैं। सदस्य पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त रविशंकर झा तथा सीनयर अधिवक्ता सदस्य बी गिरी हैं। सचिव विजय ने बताया कि हाईपावर इलेक्शन कमेटी के आदेश के विरूद्ध आने वाली अपीलों का निस्तारण हाईपावर इलेक्शन सुपरवाइजर कमेटी करेगी। इसकी ऑफिशियल मेल Sec. Supervisorycommuttaegmail. Com है। इसमें भविष्य में अपील व पत्राचार किया जा सकता है। इस तिथि को ईमेल प्रेषित की जाएगी, वह अपील दायर करने की तिथि मानी जाएगी। अपीलकर्ता को अपील की मूल प्रति भी रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगी।