फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईकोर्ट ने कार्बेट पार्क के पूर्व निदेशक पर मुकदमे की अनुमति पर मांगा जवाब, 28 को सुनवाई

Sat, 11 Oct 2025 04:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

हाईकोर्ट ने कार्बेट पार्क के पूर्व निदेशक पर मुकदमे की अनुमति पर  जवाब मांगा है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो क्षेत्र में शासन की अनुमति के बिना निर्माण कार्य और पेड़ों की कटाई के मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। सीबीआई ने जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया। 4 सितंबर 2025 को कुछ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी लेकिन राहुल को इस सूची से अलग रखा गया था।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व के पूर्व निदेशक राहुल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति से जुड़े मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सीबीआई और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया। अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी।

पूर्व निदेशक राहुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो क्षेत्र में शासन की अनुमति के बिना निर्माण कार्य और पेड़ों की कटाई के मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। सीबीआई ने जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया। 4 सितंबर 2025 को कुछ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी लेकिन राहुल को इस सूची से अलग रखा गया था।

याचिकाकर्ता का कहना है कि इसके बावजूद राज्य सरकार ने एक सप्ताह बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी जो कि नियमों और तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार अक्सर समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर जांच के आदेश जारी कर देती है जबकि इस मामले की जांच अब तक पूरी भी नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राजनीति के बीच करवा चौथ की रौनक;  सीएम धामी से लेकर रेखा आर्य तक...तस्वीरों में देखें ये खास झलक

राहुल ने अदालत से आग्रह किया कि उनके खिलाफ दी गई मुकदमा चलाने की अनुमति अवैध घोषित की जाए। कोर्ट ने मामले में सीबीआई और राज्य सरकार दोनों से विस्तृत जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तिथि तय की है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें