फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव : 34 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म किया जमा

Thu, 03 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जा सकती है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमसी पंत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एसपीएस पवार, पंकज पुरोहित, सैय्यद नदीम मून, अंजलि भार्गव ने नामांकन फार्म लिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मीना बोहरा, मनोज कुमार रॉय, प्रतिरूप पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संगीता भारद्वाज, वीर कुंवर सिंह, गौरा देवी देव, मो. अजीम, सचिव के लिए कमलेश तिवारी, शशिकांत शांडिल्य, गजेंद्र त्रिपाठी, पूरन सिंह बिष्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए संदीप अधिकारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रेस पद के लिए मनोज लखचौरा, उपसचिव प्रशासन पद के लिए सैय्यद कासिफ जाफरी, कोषाध्यक्ष के आदित्य साह, प्रेम कौशल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए ममता जोशी, अंजलि नौनियाल, भुवनेश जोशी, फरीदा सिद्दीकी, सौरभ पांडे, रीता सक्सेना, शालिनी दादर, निशांत इंतेजार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए लता नेगी, शिवांगी गंगवार, रमेश चंद्र जोशी, आरती तिवारी, कौशल साह जगाती, सोनिका खुल्बे ने नामांकन फार्म जमा कर दिए।

चुनाव प्रक्रिया में बीसी पांडे, पीएस सोन, दिवाकर चमोली, वीरेंद्र सिंह राठौर, मंगल सिंह चौहान, त्रिलोचन पांडे, दिनेश चौहान, मेनका त्रिपाठी, नारायण दत्त भट्ट, एसके मंडल, डॉ. दीप जोशी, मौ. आसिफ अली, जेएस विर्क, आईडी पालीवाल, विशाल सिंह मेहरा, दीप जोशी, नरेंद्र बाली, निरंजन भट्ट, ललित मिगलानी आदि ने  सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें