फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव : सभी नामांकन वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। 8 अप्रैल को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में दिन में 1.15 बजे से 2 बजे तक आम सभा होगी, जिसमें अध्यक्ष एवं महासचिव पद के प्रत्याशी अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार त्यागी, अवतार सिंह रावत, प्रभाकर जोशी, परीक्षित सैनी, बासवानंद मौलेखी, महासचिव पद पर विकास बहुगुणा, प्रमोद बेलवाल और जगदीश बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. चन्द्रशेखर जोशी और डीसीएस रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश रावत एवं अकरम परवेज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर मानवेंद्र सिंह व शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर शिवांगी गगंवार, कोषाध्यक्ष पद पर मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा व अतुल बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद पर प्रभा नैथानी एवं फरीदा सिद्दकी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार 4 पदों पर सिद्वार्थ जैन, बिलाल अहमद, किशोर राय, आदित्य कुमार आर्य व आनंद सिंह मेर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद पर सरिता बिष्ट एवं नेहा खत्री के बीच मुकाबला होगा।
अपने तय पदों के सापेक्ष इकलौते नामांकन कराने के कारण कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष के एक पद पर शिवांगी गगंवार, कोषाध्यक्ष के पद पर मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा व अतुल बहुगुणा का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवींद्र बिष्ट के अलावा उप निर्वाचन अधिकारी अनिल जोशी, राजेश जोशी, बिन्नी मेहरा, भाष्कर जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय लक्ष्मी, आशीष बेलवाल, विक्रमादित्य साह, संगीता भारद्वाज, दीपा आर्या, अंकित साह, भूपेंद्र सिंह व पंकज कपिल ने योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें