फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव : 617 ने किया मतदान, मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए मतदान में 958 में से 617 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 64.40 फीसदी रहा जबकि 11 अधिवक्ताओं ने 8 अप्रैल की शाम टेंडर वोट डाला था।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया उत्तराखंड बार काउंसिल के पर्यवेक्षक प्रभात कुमार चौधरी, मेहरबान सिंह कोरंगा के अलावा चुनाव कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक त्रिलोचन पांडे व दिनेश बनकोटी की मौजूदगी में संपन्न हुई। मतदान में महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर सहित सरकारी अधिवक्ताओं, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी भागीदारी की। मतदान के वक्त अधिवक्ताओं को वन बार वन वोट और जून 2010 के बाद पंजीकृत अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और अधिवक्ता प्रैक्टिस प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी था।
विज्ञापन

रवींद्र बिष्ट ने बताया कि मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक अधिकांश परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें