फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

Thu, 12 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिंक चुनाव में सैय्यद मून अध्यक्ष और संदीप तिवारी सचिव पद पर विजयी रहे। मून ने 48 और तिवारी ने 6 वोट से जीत हासिल की। इनके अलावा राकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशल साह जगाति कोषाध्यक्ष, पान सिंह बिष्ट और अक्षय लटवाल उपसचिव बने। बार एसोसिएशन के 541 पंजीकृत मतदाताओं में से 428 मतदाताओं ने वोट डाले। जिनमें 11 मत निरस्त हुए और दो वोट नोटा रहे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी केएन जोशी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की सुबह सवा दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। तत्पश्चात मतगणना के बाद रात नौ बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर विजयी हुए सैय्यद मून को 178 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरपी नौटियाल को 130 वोट पड़े। बीडी कांडपाल को 68 तथा दिनेश त्यागी को 39 वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी राकेश कुमार जोशी ने 71 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 238 और भानु प्रताप मेर को 167 वोट मिले। सचिव पद पर नरेंद्र कुमार बाली ने 147 मत हासिल किए और पूरन सिंह बिष्ट को 121 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी कौशल साह जगाति ने 13 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


उन्हें 214 और आमिर मलिक को 201 वोट मिले। उपसचिव प्रशासन के विजयी प्रत्याशी पान सिंह बिष्ट ने 171 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 291 वोट मिले तथा शिवांगी गंगवार को 120 वोट मिले। उपसचिव  प्रेस के विजयी प्रत्याशी अक्षय लटवाल को 192 उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र जोशी को 164 तथा कु. पूनम को 105 वोट मिले।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद के लिए फरीदा सिद्दीकी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील उपाध्याय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए तरूण टाकुली, भुवनेश जोशी, रवि जोशी, ममता जोशी, वीएस राठौर, सौरभ कुमार पांडे, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पद के लिए लवली ग्रोवर, अंचित खोखर, मनोज कुमार शर्मा, प्रभात बोहरा, अकरम परवेज को र्निविरोध घोषित किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया पुस्तकालय पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा था, इसलिए वो पद अभी रिक्त है। चुनाव में महावीर सिंह त्यागी, मेनका त्रिपाठी, रविंद्र बिष्ट, विशाल सिंह मेहरा, दिनेश बनकोटी, भास्कर जोशी, मनीष बिष्ट, श्याम सुंदर चौधरी, राकेश नेगी, योगेश पांडे, आलोक मेहरा, भागवत सिंह नेगी, हरेंद्र रावल, ललित सामंत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें