रामनगर (नैनीताल) क्रिसमस, शीतकाल और नववर्ष के आगमन पर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने हाईअलर्ट जारी किया गया है। वन कर्मियों को अलर्ट रहने के साथ-साथ रेंज फ्लैग मार्च का निकाला गया।
सीटीआर की बिजरानी, सर्पदुली रेंज, सुरक्षा इकाई और रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान वन कर्मियों ने ग्रामीणों से मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण में सहयोग की भी अपील की। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी भानु प्रकाश हर्बोला,भानु प्रकाश हर्बोला, गोविंद बल्लभ जोशी, नवीन चंद्र पपनै, धर्मपाल सिंह नेगी, प्रमोद सत्यवली, सुदेश कुमार, वीरेंद्र पांडे आदि शामिल रहे।
ढेला-झिरना मार्ग 31 को बंद करने की चेतावनी
- हमलावर बाघ को नहीं पकड़ने पर ग्रामीणों ने की बैठक
रामनगर (नैनीताल)। बाघ के आतंक के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 31 दिसंबर को ढेला झिरना पर्यटन मार्ग को बंद करने की तैयारी चेतावनी दी है। बाघ के आतंक से निजात दिलाने और बाघ के हमले में मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने आदि मांगों को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत है।
31 दिसंंबर को बंद करने को लेकर सोमवार को ढेला बैराज में बैठक हुई। किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि पिछले एक महीने से कानिया, हाथीडंगर, पटरानी आदि जगहों पर बाघ का मूवमेंट बना है। हाथी डंगर और पटरानी में दो महिलाओं को बाघ ने मार दिया था। वहीं तीन लोगों को घायल किया है। इनमें से घायल अंकित का इलाज गुरुग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है जिसके इलाज में 20 से 25 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। बताया कि अंकित को न्याय दिलाया जाएगा। बैठक में संजय मेहता, सोबन सिंह तड़ियाल ने कानिया, सेमलखलिया, धनपुर आदि गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया है।
कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक दिगांथ नायक का कहना है कि ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।