फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में हैरिटेज जंगल सफारी शुरू

Sun, 02 Nov 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी वन क्षेत्र में विगत वर्ष से संचालित कार्बेट हैरिटेज जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने रविवार को इसका शुभारंभ करते हुए सैलानियों की सफारी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सफारी से न केवल कालाढूंगी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने कहा कि पर्यटक यहां अब केवल कॉर्बेट वॉटर फॉल, कॉर्बेट म्यूज़ियम ही नहीं जंगल सफारी का आनंद भी ले सकेंगे। इधर, पहले दिन यहां से चार सफारी जंगल के सैर को निकलीं। इस दौरान एसडीओ कामिनी आर्या, रेंज अधिकारी मुकेश जोशी, पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, मनोज अधिकारी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, सभासद रोहित बुधलाकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें