फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत द्विवेदी पर मुकदमे से समर्थक सन्न

Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे से उनके समर्थक सन्न हैं। उन्होंने सरकार के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि होटल पांच साल पहले बना था। अब कैसे याद आ गई। अचानक किसके इशारे पर मुकदमा दर्ज हो गया। जिला पुलिस अमूमन इस प्रकार के मुकदमे राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर दर्ज करती है। 

विज्ञापन



भाजपा नेता के करीबियों ने सवाल उठाया है कि राजस्व की रिपोर्ट के बावजूद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने में लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं। पुलिस राजस्व का मामला बताकर उसे टरका देती है लेकिन बगैर राजस्व रिपोर्ट के रात के समय पुलिस अधिकारियों ने  मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने इसका प्रचार भी किया। ऐसे समय में मुकदमा दर्ज कराया गया जब पार्टी के काफी लोग एसएसपी की कार्यप्रणाली से खफा चल रहे थे। इस मामले में भाजपा नेता ने जांच में सहयोग करने और अदालत का दरवाजा खटखटाने का मन बनाया है। मुकदमा दर्ज करने के पीछे उच्चस्तरीय राजनीतिक दबाव बताया जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस शासन में भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी को सुरक्षा मुहैया थी मगर भाजपा सरकार आने पर सुरक्षा भी हटा ली गई। 

मेरे खिलाफ आज तक कहीं भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इस समय मैं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य हूं। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सहित कई अहम पदों पर रहा हूं। होटल 2012 में कांग्रेस शासन काल में बनना शुरू हुआ था। अचानक ऐसे व्यक्ति ने भीमताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाला पुलिस अधिकारियों का करीबी भी है। 
विज्ञापन

 हेमंत द्विवेदी, भाजपा नेता

किसी के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच भीमताल थाना प्रभारी डीआर आर्या करेंगे। मुकदमे की निगरानी एएसपी हरीश चंद्र सती करेंगे। 
विज्ञापन

-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनीताल

मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच करने पर जो भी दोषी पाए जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-हरीश चंद्र सती, एएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें