हल्द्वानी। सराफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन की आमसभा में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। पिपलेश्वर मंदिर सभागार में संरक्षक नवीन वर्मा और राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के सदस्यों ने निवर्तमान कार्यकारिणी को ही एक और सत्र की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा।
इस दौरान सराफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष हेम प्रकाश वर्मा, यज्ञ प्रकाश वर्मा महामंत्री, चंद्र किशोर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और माणिक बाबर, श्याम सिंह उपाध्यक्ष और दिनेश वर्मा कोषाध्यक्ष बने। सज्जन वर्मा, मुकेश खंडेलवाल, राजीव भोसले और राजू पावणे सचिव, पवन वर्मा संगठन मंत्री, सतीश भोला सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। संवाद