हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और उनका त्वरित निस्तारण करें। वाजपेयी मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में समस्याएं सुन रहे थे।
इस मौके पर नगर निगम की दो, तहसील की तीन, पीआईयू अमृत, मंडी समिति, चौधरी गैस सर्विस, स्वास्थ्य विभाग की एक-एक और पूर्ति विभाग की चार शिकायतें दर्ज हुईं। बताया कि पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। तहसील दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर