फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire Uttarakhand: नैनीताल के जंगलों में आग का तांडव, बुझाने में जुटे सेना के हेलिकॉप्टर

Sat, 27 Apr 2024 09:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Forest Fires in Nainital: कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगलों में आग धधक रही है और वन विभाग आग पर काबू पाने में असमर्थ नजर आ रहा है। वहीं नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर हेलिकॉप्टर की मदद से पानी डालकर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर डाला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Audio Viral: भाजपा नेताओं का ऑडियो कांड, मंत्री बनाने के नाम पर लिए 30 लाख; उत्तराखंड में मचा सियासी हल्ला

विज्ञापन

Nainital - फोटो : अमर उजाला
वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई है। मेलकनी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने अभी तक तीन बार झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर डालना शुरू कर दिया है। मेलकानी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग से भीमताल, पाइंस, रानीबाग, सातताल, बेतालघाट और रामगढ़ के जंगलों की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें