फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए हेली सेवा फिर शुरू, मुनस्यारी के लिए नहीं हुआ संचालन

Tue, 07 May 2024 06:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के जंगलों में आग लगने का असर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी को शुरू हुई हेली सेवा पर भी पड़ा है। बीते दो तीन दिन से छाए धुएं के कारण इन तीनों स्थानों के लिए हेली सेवा का संचालन नहीं हो रहा था। सोमवार को पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू करा दी गई है जबकि मुनस्यारी के लिए सेवा का संचालन अभी भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बता दें कि शासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सहयोग से इसी साल 22 फरवरी को गौलापार स्थित हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। इसका लाभ स्थानीय लोगों और सैलानियों को मिल रहा था। तीनों स्थानों के लिए हेली सेवा को यात्री भी नियमित रूप से मिल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ में बड़ी संख्या मेें वनाग्नि की घटनाएं होने के कारण वातावरण में चारों ओर धुंआ ही धुंआ छा गया था। इसे देखते हुए हेली सेवा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। सोमवार को दृश्यता में सुधार होने पर प्रशासन ने पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए फिर से हेली सेवा शुरू कर दी जबकि मुनस्यारी क्षेत्र में दृश्यता की स्थिति में सुधार न होने के कारण वहां के लिए अभी भी हेली सेवा शुरू नहीं की गई है।


जंगलों में आग लगने के कारण दृश्यता प्रभावित हुई थी जिसके चलते तीनों स्थानों के लिए हेली सेवा का संचालन बंद कराया गया था। दृश्यता की स्थिति में सुधार होने के बाद सोमवार से पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई है। मुनस्यारी के लिए सेवा अभी शुरू नहीं की गई है। धुआं कम होने के बाद ही वहां हेली सेवा सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें