फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अमृत सरोवर से पानी भरने पर चार टुल्लू पंप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। जल संस्थान के अधिकारियों ने सोमवार को धारी के कामधेनु अमृत सरोवर से टैंकर चालकों को अवैध रूप से पानी भरते हुए पकड़ा। टीम ने चार टुल्लू पंपों को जब्त कर दिया। साथ ही टैंकर चालकों को दोबारा पानी भरने की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि बाहरी बिल्डर, होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे संचालक अमृत सरोवर के पानी को अवैध रूप से टैंकरों में भरकर ले जा रहे हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि शिकायत मिली थी की होटल और बिल्डर अमृत सरोवर के पानी का इस्तेमाल अपने निजी उपयोग के लिए कर रहे हैं। इस पर टीम भेजकर कार्रवाई की गई है। इधर स्थानीय लोगों ने भीमताल के चांफी में टैंकर संचालकों की ओर से झरने के पानी को होटल और होम स्टे संचालकों को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें