फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में सड़कों पर भीषण जाम, पार्किंग बनी चुनौती

Sat, 04 Apr 2026 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल की सड़कों पर भीषण जाम देखने को मिला, जहां बढ़ती भीड़ और सड़क किनारे खड़े वाहनों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर दिया। तल्लीताल क्षेत्र में जेल गेट से नेशनल होटल तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हर कुछ मिनट में जाम लग रहा था।
विज्ञापन

डांठ, टोल चुंगी और मॉलरोड जैसे व्यस्त इलाकों में भी यही स्थिति रही। तल्लीताल टैक्सी स्टैंड के पास टैक्सियों में सवारी भरने से भी लगातार जाम की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या पुरानी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सड़क किनारे पार्किंग पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्थित बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें