फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और 19 को भारी से भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आसमान साफ रहने से शुक्रवार दिनभर तेज धूप रही। इस दौरान उमस के कारण अधिकतर लोग दोपहर के समय घरों, दफ्तरों में एसी, कूलर के सामने बैठे रहे। हालांकि दोपहर बाद तेज हवा चलने से थोड़ा राहत भी मिली। राज्य मौसम केंद्र ने 18 और 19 जुलाई को भारी वर्षा को लेकर यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने संबधित विभागों के अधिकारियों को हाईअलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राज्य मौसम केंद्र ने 18 जुलाई को यलो अलर्ट जारी करते हुए नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 19 जुलाई को नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी तहसीलों में बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आम जनता से भी भारी बारिश के दौरान होने वाले नुकसान पर तत्काल दैवी आपदा कंट्रोल रूम और जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल दूरभाष नंबर 05942-231178-179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
उन्होंने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग और सड़क बाधित होने पर संबंधित विभाग को जरूरत के हिसाब से जेसीबी लगाकर तत्काल खोलने और नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिए। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें