फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में दिन भर झमाझम बारिश, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई

Mon, 04 Mar 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बीते दो दिन से रुक रुककर बारिश होने से जनजीवन प्रभावित है। देर शाम फिर शुरू हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
विज्ञापन

नैनीताल में रविवार सुबह से शाम तक रबारिश होते रही। हालांकि दिन में एक बार हल्की धूप खिली लेकिन फिर मौसम खराब हो गया। पूरे दिन मौसम खराब होने से नैनीताल में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झील नियंत्रक कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह का कहना है कि नैनीताल में बीते 24 घंटे में 17.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

भीमताल से लेकर मुक्तेश्वर तक हुई भारी ओलावृष्टि



भीमताल/भवाली। पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार दोपहर आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से भीमताल, अलचौना, थूम, ताड़ा, जंगलियागांव, भवाली, धानाचूली, अमिया, धारी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, गरमपानी, बेतालघाट, पहाड़पानी क्षेत्र में 200 नाली से अधिक भूमि में आलू, मटर, गेहूं, जौ, सरसों, प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

अलचौना के थूम गांव के किसान गोपाल तिवारी, उमेश तिवारी, प्रमोद तिवारी और तांडा गांव के किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि ओलावृष्टि से खेतों में लगी मटर, आलू समेत अन्य फसलें बर्बाद होने से भारी नुकसान पहुंचा है। मटर को 60 फीसदी से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अमिया के प्रेम सिंह मेहरा, जंगलियागांव के जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, प्रधान राधा कुल्याल और भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि ओलों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने को कहा है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां सर्वे किया जाएगा। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मानकों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन



निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ क्वार्टर की दीवार टूटी



नैनीताल। बारिश के दौरान तल्लीताल निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ क्वाटर के पीछे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि दीवार टूटने से नवीन चंद्र जोशी व धनवती देवी के घर की छत पर मलबा गिरा है। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें