फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में 37 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2024 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने कहा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर जनता और संबंधित विभाग नजर रखें। गुणवत्ता में कमी पर अधिकारियों से शिकायत की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कालाढूंगी सिंचाई कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई नहरों और गूलों की मरम्मत आदि के लिए सरकार ने 37 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्रीय विधायक भगत ने कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा, सहायक अभियंता गणेश दत्त पांडे, केसी रजवार, हरीश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल बुधलाकोटी आदि रहे।



सफारी शुरू कराने की मांग
कालाढूंगी। कॉर्बेट ग्राम विकास समिति ने ब्रिटिशकालीन आयरन फाउंड्री के जीर्णोद्धार कार्य के लिए विधायक भगत का आभार जताया। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक भगत को ज्ञापन सौंपकर कालाढूंगी में जंगल सफारी शुरू कराने की मांग उठाई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, समिति के राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, दीपक शर्मा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें