फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बरस गए 239 एमएम बदरा 

Sat, 08 Jul 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
नैनीताल में जोरदार बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को दिनभर बारिश से जिले के 16 मोटर मार्ग बंद हो चुके हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट की मानें तो नैनीताल में 24 घंटे के भीतर 155 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सुबह के वक्त तेज बारिश की वजह से नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में समाचार पत्र व दूध आदि जरूरी वस्तुएं सुबह दस बजे बाद पहुंच सके।
विज्ञापन


माल रोड समेत कई मार्गों पर नालियों के चोक होने से सारा पानी सड़कों पर आ गया। बारिश से नैनी झील का जलस्तर तीन फीट चार इंच पहुंच चुका है। बारिश की वजह से जिले के कांडा- डौनपरेवा, चंदनिया-डौलकिया, बेतालघाट-भतरौंजखान, बिनकोट-चडयूला, जोशीखोला-हल्द्वयानी, अंबेडकरग्राम-रिखौली, देवीपूरा-सौड़, अमेल-खोला, बानना मोटर मार्ग, भौसा-पिनरौ, सिल्टोना-बचेटी, छीड़ाखान-अमजड़, तल्लीसेठी-ओखलढूंगा, पांडेगांव-तलिया, सिमलयाबैंड-साननी, बबियाड़-दुदली समेत कुल 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो चुके हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम आर्द्रता 91, न्यूनतम आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज की गई है। बता दें बीते दिवस अधिकतम तापमान 22.5 तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


नैनीताल। कई दिनों से सूख रही नैनीझील को तीन दिन की बारिश ने जीवनदान दे दिया है। बारिश से पहले झील को बचाने के लिए कई संगठनों के लोगों ने नंगे पैर पैदल मार्च किया। बारिश होने से नगरवासियों के चेहरे खिल उठे हैं कि अब नैनीझील फिर से अपने मूल स्वरूप में आ जाएगी। नैनीझील को जीवनदान तो मिला लेकिन झील से जो गंदगी, मलबा निकाला गया वह मालरोड से लेकर पार्क तक फैला है। यह मलबा न उठने से बारिश में कूड़ा दोबारा से नैनीझील में समा रहा है।

हल्द्वानी। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश भी इस वर्ष रिकार्ड बना रही है। पिछले पांच वर्षों के बाद इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून झूमकर बरस रहा है। तीन दिन के भीतर ही जिले में 239 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि ऊधमसिंह नगर में दो दिनों के भीतर 131.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

मंगलवार को राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। कहा गया था कि कुमाऊं में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच से सात जुलाई के बीच नैनीताल जिले में 239 मिली मीटर बारिश हुई है। 27 जुलाई 2016 को 108 मिलीमीटर बारिश हुई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में भी पिछले कुछ वर्षों के बाद इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में इतनी बारिश हुई है। 
विज्ञापन

======================

दिनांक/वर्ष   जिला नैनीताल में बारिश मिली मीटर में 
05.7.17       02 एमएम 
06.7.17       102 एमएम 
07.07.17     135  एमएम 
------------------------------
दिनांक/वर्ष   बारिश मिली मीटर में 
05.7.16       0.2 एमएम 
06.7.16       0.6 एमएम 
07.07.16     0.3  एमएम 
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
दिनांक/वर्ष   बारिश मिली मीटर में 
05.7.15     4.2 एमएम 
06.7.15     4.2 एमएम 
07.07.15   25.8 एमएम 
=======================
दिनांक/वर्ष   बारिश मिली मीटर में 
05.7.14      14.4 एमएम 
06.7.14       2.7  एमएम 
07.07.14     5.8   एमएम 
------------------------------
दिनांक/वर्ष   बारिश मिली मीटर में 
05.7.13     6.0 एमएम 
06.7.13     21.0 एमएम 
07.07.13   13.0 एमएम 
========================
दिनांक/वर्ष   बारिश मिली मीटर में 
05.7.12      38.7  एमएम 
06.7.12      00.00 एमएम   
07.07.12    11.4 एमएम  
नोट :: ये आंकड़ा नैनीताल जनपद का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें