फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कुमाऊं में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Fri, 14 Aug 2026 06:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं मंडल में बृहस्पतिवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं मंडल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार देर रात से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश से भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है, वहीं कई ग्रामीण और संपर्क मार्ग बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के चलते पिथौरागढ़ और नैनीताल में कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

15 और 16 अगस्त को बढ़ेगी बारिश

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली कड़कने और बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। ऊधमसिंह नगर में भी बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। वहीं 16 अगस्त को मौसम के और अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

संवेदनशील इलाकों में आवाजाही से बचने की अपील
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और बंद मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें