फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेवानिवृत्त एआरएम बिष्ट को दी भावभीनी विदाई

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 35 साल रोडवेज की सेवा करने के बाद गत माह सेवानिवृत्त हुए एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को शुक्रवार को हल्द्वानी बस स्टेशन पर विदाई दी गई। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट और निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी सुरेंद्र सिंह अलग-अलग डिपो में सेवा देने के साथ ही लंबे समय तक एआरएम फाइनेंस भी रहे। चार साल पहले उन्होंने हल्द्वानी डिपो की कमान संभाली थी। वह अपने स्टाफ के बीच चालक-परिचालक, यूनियन, वर्कशाॅप कर्मचारियों के मुद्दे सुलझाने के विशेषज्ञ माने गए। ढोल नगाड़े से कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में लाने के लिए उनकी गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया।
कार्यक्रम में मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, मंडलीय महाप्रबंधक (तकनीकी) टीका राम आदित्य, एआरएम विमला रौतेला, संजय पांडे, मनोज दुर्गापाल, नवनीत कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें