फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट: उपनल संविदा कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर सात अक्तूबर को सुनवाई

Thu, 24 Sep 2026 09:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी विभागों में वर्षों से कार्यरत उपनल संविदा कर्मचारियों से जुड़े मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी विभागों में वर्षो से कार्यरत उपनल संविदा कर्मचारियों को आदेश होने के बाद भी सरकार की ओर से नियमित नही करने, उन्हें चयनित वेतनमान नही दिए जाने तथा उनको दिए गए वेतन से जीएसटी आदि काटे जाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि इनके नियमतिकरण के लिए सरकार को नियमावली में संशोधन करना पड़ेगा इसलिए उन्हें समय दिया जाए।न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार उपनल कर्मचारी संघ ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि 2018 में हाईकोर्ट ने उपनल संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में नियमितीकरण का आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में संविदा कर्मचारियों के हक में फैसला दिया था। जिसके बाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई। अवमानना याचिका में कहा कि सरकार कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है और ना ही उन्हें नियमित करने के लिए कोई कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें