फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की पीड़िता की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले : विहिप

Wed, 07 May 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर नकाले गए जूलूस में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। विहिप के प्रांत सह मंत्री रनदीप पोखरिया ने बालिका से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से और जांच एनआईए से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पोखरिया ने आरोपी उस्मान के वकील पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्होंने अपने ऊपर लगे कई बातों का सोशल मीडिया पर खंडन किया है। उनको तीन बातों का खंडन करना चाहिए। जब उन्होंने नैनीताल में भवन लिया तो वे कितना इनकम टैक्स भरते थे। वह अलीगढ़ मुस्लिम विवि से पढ़े हैं। उनको यह भी बताना चाहिए कि जमीयत की जो फंडिंग होती है उसमें उनके परिवार का क्या संबंध है। इसके अलावा अधिवक्ता ने जो सेटिंग आरोपी के घर को बचाने में दिखाई है, वह पीड़िता के लिए दिखा सकते हैं। हम उनकी पूरी फीस देने के लिए तैयार हैं।
पोखरिया ने आरोपी मो. उस्मान के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उसका एक बेटा लगातार हिंदू बेटियों के साथ लव जिहाद कर रहा है। दूसरा बेटा शहर में लव जिहाद का हीरो है। साथ ही आरोपी के एक बेटे पर फर्जी डिग्री हासिल करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरिया ने कहा कि एनआईए जांच से यह साफ हो जाएगा कि यह किसकी मिलीभगत से चल रहा है।

नैनीताल में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर नकाले गए जूलूस में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें