फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला अस्पताल के मरीजों की सेहत दूसरों के भरोसे

Fri, 14 Aug 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवाएं बार-बार प्रभावित हो रही हैं। कई बार मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ता है। हालात से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन को अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य अस्पतालों के स्टाफ का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बालरोग विभाग की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। बालरोग विशेषज्ञों के दो पद खाली होने और तैनात डॉक्टर के अवकाश पर रहने के दौरान बच्चों के उपचार में भारी दिक्कतें आ रही हैं। वर्तमान में बारिश के इस मौसम में बच्चों में वायरल संक्रमण, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद विशेषज्ञों की स्थाई तैनाती न होना चिंता का विषय बना हुआ है।
मरीजों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए प्रबंधन ने फिलहाल दूसरे अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर काम चलाया है लेकिन स्थायी समाधान न होने से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि शासन से अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ व रेडियोलॉजिस्ट की नियमित तैनाती की मांग की है। स्थायी तैनाती के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें