फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच में एंडोस्कोपी बंद होने पर स्वास्थ्य सचिव नाराज

Tue, 25 Aug 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सचिव विनयशंकर पांडे ने सोमवार को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में एंडोस्कोपी सेवा के बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अजय आर्या से कहा कि जब वह निदेशक थे तो डॉक्टर के स्थानांतरण के समय इस व्यवस्था को क्यों नहीं देखा गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव ने ओपीडी, वार्ड, आईसीयू और एसएनसीयू समेत विभिन्न विभागों की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों से उपचार व सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल के रिसेप्शन के प्रत्येक काउंटर पर स्कैनर लगाने और क्यूआर कोड से भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसटीएच से एम्स ऋषिकेश रेफर किए जाने वाले मरीजों का प्राथमिकता से उपचार सुनिश्चित कराने के लिए प्राचार्य को एम्स ऋषिकेश से वार्ता करने के लिए कहा।
...
सुपर स्पेशलिटी में प्रदेश में सेवाएं देने के लिए पांच लाख तक का वेतन
डॉक्टरों की कमी पर सचिव ने नए चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने या रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द इंटरव्यू निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों को प्रदेश में सेवाएं देने के लिए पांच लाख रुपये तक वेतन निर्धारित किया गया है। इससे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। कैथ लैब संबंधित सवाल के जवाब में सचिव ने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कार्डियक विशेषज्ञ की कमी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

...
नर्सिंग छात्राओं को स्टाइपेंड पर देहरादून में करेंगे चर्चा
यूपी में इंटर्नशिप के दौरान नर्सिंग छात्राओं को स्टाइपेंड मिलने के सवाल पर सचिव ने कहा कि वह देहरादून जाकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और जो बेहतर होगा, वह किया जाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की ओर से सरकारी अवकाश के दौरान बेस और महिला अस्पताल बंद रहने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि संघ और विभाग के साथ इस विषय पर चर्चा की जाएगी। नेत्र रोग विभाग में आई डोनेशन की प्रक्रिया देखकर सचिव प्रसन्न नजर आए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय आर्या, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-
जीर्णोद्धार के निर्देश
सुबह निरीक्षण के दौरान सचिव ने ओपीडी, सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, अर्जुन नेत्र कोष और बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या, पंजीकरण और उपचार की जानकारी ली। वार्डों में भर्ती मरीजों से दवाओं की उपलब्धता और उपचार के बारे में भी जानकारी ली। वार्ड निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राचार्य से एसटीएच के रिनोवेशन को लेकर भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें