फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन एक साल से खराब

Sat, 26 Jul 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन लगभग एक साल से बंद पड़ी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन को ठीक कराने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। इसके चलते मशीन एक साल से धूल फांक रही है।
विज्ञापन


मई 2023 में बीडी पांडे अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित की गई थी। मशीन अस्पताल के प्रथम तल में ऐसी जगह लगाई गई थी जहां मरीजों का जाना ही नहीं होता था। लोगों की मांग के बाद जब हेल्थ एटीएम मशीन आपातकालीन कक्ष के बाहर लगाई गई तो मरीजों को इसका लाभ मिलने लगा। कुछ समय बाद मशीन खराब हो गई। लगभग एक वर्ष बाद भी मशीन ठीक नहीं की गई है। मशीन मात्र शोपीस बनकर अस्पताल में धूल फांक रही है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन लंबे समय से खराब है। अस्पताल प्रबंधन के पास मशीन ठीक कराने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। मशीन को ठीक कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें