फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संस्थानों के प्रमुख और नोडल अधिकारियों का होगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए चयनित संस्थानों के प्रमुख और नोडल अधिकारियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण होगा। इसके लिए मंगलवार से अलग-अलग जगहों पर शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सरकार के माध्यम से छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्यापन के लिए अधिकृत अधिकारियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://scholarship.gov.in पर योजनावार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों, संस्थान के प्रमुख और संस्थान के नोडल अधिकारियों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों व संस्थानों को अनुसूचित, पिछड़ी जाति, जनजाति, दिव्यांग आदि वर्ग की छात्रवृत्ति प्रकिया को पूरा करने के लिए जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
बताया कि उक्त शिविर 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल में, 20 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में, 21 को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में, 22 और 23 को खंड शिक्षा कार्यालय विकास खंड रामनगर और 24 से 26 तक समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें