फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरपानी में दो पक्षों में मारपीट, गोलियां चलीं

Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बीचबचाव में आए हरप्रीत सिंह दोसाज उर्फ प्रीता के कंधे में लगी गोली।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के चोरपानी क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बीचबचाव में आए एक व्यक्ति के कंधे पर गोली लग गई, जबकि एक युवक के पेट को छूकर गोली निकल गई। एक घायल का काशीपुर जबकि दूसरे का रामनगर अस्पताल उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई प्रथम मो युनूस ने बताया कि सोमवार शाम चोरपानी क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर धनपुर पीरूमदारा निवासी हरप्रीत सिंह दोसाज उर्फ प्रीता ने बीचबचाव का प्रयास किया। इसी समय अचानक किसी ने फायर झोंक दिए और एक गोली हरप्रीत सिंह दोसाज के कंधे में जबकि दूसरी गोली साहिल बिष्ट पुत्र रोशन सिंह निवासी शांतिकुंज पीरूमदारा के पेट को छूकर निकल गई।
घायलों को रामनगर अस्पताल लाया गया जहां से हरप्रीत सिंह के परिजन उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में लेकर चले गए जबकि साहिल बिष्ट का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें