फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग ने रोकी मुख्यमंत्री की राह

Thu, 11 Jun 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल के जंगलों में लगी आग ने मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की राह रोक दी। सीएम का कार्यक्रम बदलने ही प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लैंडिंग हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर कराई गई।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल के केलाखान हैलीपैड पर उतरना था। मंगलवार देर रात जंगल में लगी आग के कारण काफी धुआं हो रहा था। धुएं के कारण हेलीकाप्टर केलाखान में उतरने में दिक्कत हो रही थी। प्रशासन ने मुख्यमंत्री की लैंडिंग का निर्णय बदला और हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पर लैंडिंग का निर्णय लिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार हैलीपैड पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। तिकोनिया के पास ट्रैफिक को रोक दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को बाया रोड नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें