फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चेहरे के रंग पर कसे तंज, दहेज भी मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के कुसुमखेड़ा की एक महिला को ससुराल वालों ने कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। यूपी के शामली से आकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें महिला ने यह भी कहा है कि ससुराल वाले उसके चेहरे के रंग से खुश नहीं थे और तंज कसते थे।
विज्ञापन


कुसुमखेड़ा के देवी विहार निवासी एक युवती की शादी पिछले वर्ष 21 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के सौरम शाहपुर के वृंदावन गार्डन फार्म मैरिज हॉल में की गई थी। तहरीर के अनुसार उसकी मां और भाई ने पांच लाख नकद भी दिए थे। विवाह के बाद उसे कार और नकदी के लिए प्रताड़ित किया गया। दो बार पंचायत भी हुई। तब वह मायके से ससुराल गई, लेकिन उसका उत्पीड़न नहीं रूका। उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया। मुखानी थाना प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति आदित्य मलिक, सास ऊषा देवी, ससुर योगेंद्र सिंह, देवर निखिल मलिक और ननद निशु राठी के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें