फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों का पहला दल अल्मोड़ा पहुंचा

Mon, 13 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल दिल्ली से चलकर रविवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में कैलास यात्रियों का स्वागत किया। टीआरसी पहुंचे यात्रियों में मानसरोवर यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पहले दल में 8 महिलाओं समेत 55 यात्री शामिल हैं। सर्वाधिक 10-10 यात्री दिल्ली और राजस्थान से हैं। दोपहर भोजन के बाद यात्री अल्मोड़ा को रवाना हो गए, जो देर शाम अल्मोड़ा पहुंच गये। अल्मोड़ा में कैलास यात्रियों के मनोरंजन के लिए कुमाऊंनी-गढ़वाली लोकगीत और लोकनृत्य का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


काठगोदाम टीआरसी में कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने कैलास मानसरोवर यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। केएमवीएन की वरिष्ठ प्रबंधक करुणा अधिकारी और डा. बीना सुयाल ने रंगाली-पिछौड़ा पहनकर कुमाऊंनी परंपरा के साथ यात्रियों को तिलक लगाया।  इस दौरान पूरा टीआरसी परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से गुंजायमान हो गया।

यात्री दल में जनसंपर्क अधिकारी बिहार के मृत्युंजय कुमार हैं। दल में दिल्ली से 10, गुजरात से नौ, कर्नाटक से दो, हरियाणा से दो, केरल से दो, मध्यप्रदेश से पांच, महाराष्ट्र से पांच, राजस्थान से 10, तमिलनाडु से एक उत्तरप्रदेश से 6, उत्तराखंड से दो, बिहार से एक यात्री शामिल हैं।  दल में सबसे कम उम्र के कपिल बिड़ला, राजस्थान और राकेश देवस्कर  (24) मध्यप्रदेश से हैं। जबकि सबसे अधिक उम्र के उमेद सिंह झाला (68) राजस्थान सेहैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में टीआरसी प्रबंधक रमेश चंद्र पांडेय, अनीस अहमद, रामब्रज, गोकुल, सुंदर, भागुली देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें