फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़गांव के हवलदार रवींद्र सिंह रौतेला को मिला सेना मेडल

विज्ञापन
रवींद्र सिंह रौतेला। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के मड़गांव निवासी तीन राजपूत रेजीमेंट में हवलदार रवींद्र सिंह रौतेला पुत्र खुशाल सिंह रौतेला को अदम्य साहस और बहादुरी के लिए सेना मेडल दिया गया। इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

27 फरवरी को उधमपुर (जम्मू कश्मीर) में लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने एक सम्मान समारोह में हवलदार रवींद्र सिंह रौतेला को वीरता का अलंकरण सेना मेडल देकर सम्मानित किया। जांबाज हवलदार रवींद्र को यह सम्मान जम्मू कश्मीर में 15 जनवरी को डोडा इलाके में बर्फ से ढकी पहाड़ी पर भाग रहे हिजबुल मुजाहिदीन के 15 लाख के इनामी मुख्य कमांडर को मार गिराने के लिए मिला है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रवींद्र सिंह ने कहा कि सेना मेडल मिलने से वह खुश हैं।
रवींद्र के पिता पूर्व सैनिक हवलदार खुशाल सिंह ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई। पूर्व सैनिक संगठन थल के अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह मेहता, महासचिव हीरा सिंह बसेड़ा, सचिव लक्ष्मण सिंह देऊपा, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह भैसोड़ा, धन सिंह रावत आदि ने रवींद्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें