रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का नया पर्यटन जोन हाथीडगर भी पर्यटकों को रास आने लगा है। सात मार्च को इस जोन का शुभारंभ किया गया था। यहां से अब तक 2.50 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में खोला गया हाथीडगर जोन पर्यटकों को भाने लगा है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि नए पर्यटन जोन में भी पर्यटक अच्छी तादाद में जंगल सफारी के लिए आ रहे हैं। 28 मार्च तक विभाग इस नए पर्यटन जोन से 2.50 लाख रुपये का राजस्व वसूल चुका है। दूसरी ओर, फाटो जोन में बने मड हाउस, ट्री हाउस सहित रेस्ट हाउस के 11 कमरों में भी पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे है।
32 किलोमीटर का हैं पर्यटन जोन
इस पयर्टन जोन का दायरा 32 किलोमीटर है। इसमें सुबह-शाम की पाली में 25-25 जिप्सियां सफारी के लिए जा रही है। जंगल सफारी के लिए 1550 रुपये परमिट शुल्क, 800 रुपये गाइड और 2550 रुपये जिप्सी शुल्क निर्धारित किया गया है।